PM Modi: मेलोनी ने मोदी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, मेरे दोस्त रोम में आपका स्वागत हैं
- byShiv
- 20 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पांच देशों की यात्रा के दौरान मंगलवार को इटली पहुंचे हैं। शुक्रवार से शुरू हुई पीएम मोदी की पांच देशों की यात्रा का यह आखिरी पड़ाव है। रोम पहुंचने पर इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने एक खास सेल्फी एक्स पर शेयर करते हुए उनका स्वागत किया है। मेलोनी ने अपनी और नरेंद्र मोदी की एक तस्वीर एक्स पर शेयर करते हुए लिखा कि मेरे दोस्त रोम में आपका स्वागत है। पीएम मोदी की रोम में जॉर्जिया मेलोनी के अलावा इटली के राष्ट्रपति सर्जियो मटारेला से बैठक होनी है।

पीएम ने क्या कहा
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पीएम मोदी ने इटली पहुंचने पर एक्स पर कहा कि मैं रोम पहुंच गया हूं। मैं राष्ट्रपति सर्जियो मैटरेला और प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी से मिलूंगा और उनके साथ चर्चा करूंगा। इस दौरे का मुख्य जोर भारत और इटली के बीच सहयोग को मजबूत करने पर होगा। इसमें भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारा विशेष ध्यान दिया जाएगा। मैं संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन के मुख्यालय का दौरा करूंगा, जिससे वैश्विक खाद्य सुरक्षा के प्रति भारत की प्रतिबद्धता मजबूत होगी।

इटली-भारत में हो सकते हैं अहम समझौते
प्रधानमंत्री मोदी का रोम हवाई अड्डे पर इटली के उप प्रधानमंत्री एंटोनियो तजानी ने स्वागत किया। विदेस मंत्रालय ने कहा है कि भारत-इटली रणनीतिक साझेदारी में एक नया अध्याय लिखा जा रहा है। पीएम मोदी का यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब भारत और इटली अपने रिश्तों को और मजबूत बनाने पर काम कर रहे हैं।
pc-navbharat, asianage.com, english.mathrubhumi.com






