इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के बाद स्लोवाकिया के दौरे पर है। स्लोवाकिया की राजधानी ब्रातिस्लावा में भारतीय प्रधानमंत्री का शानदार स्वागत किया गया। मीडिया रिपोटर्स की माने तो स्लोवाकिया के गठन के बाद, वहां का दौरा करने वाले पीएम मोदी पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। ब्रातिस्लावा पहुंचने पर स्लोवाकिया के विदेश और यूरोपीय मामलों के मंत्री जुराज ब्लानार ने प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया।
भेंट की गई ये चीज
खबरों की माने तो पारंपरिक स्लोवाक रीति के अनुसार मोदी को ‘रोटी और नमक’ भेंट किया गया, जो वहां सम्मान, सद्भावना और आतिथ्य का प्रतीक माना जाता है। पीएम मोदी और स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री के बीच द्विपक्षीय वार्ता भी हुई।
मिला ये सम्मान
मीडिया रिपोटर्स की माने तो इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक ओर विदेश सम्मान मिला है। अब स्लोवाकिया ने पीएम मोदी को अपना सर्वाेच्च सम्मान, ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस (प्रथम श्रेणी) प्रदान किया है। स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिन ने पीएम मोदी को इस सम्मान से सम्मानित किया है। इस प्रकार से अब भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र को मिले विदेशी सम्मानों की संख्या बढ़कर 33 को गई है।
pc- sj





