PM Modi: प्रधानमंत्री आज से मलेशिया के दौरे पर, 15 हजार लोगों को करेंगे संबोधित

इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आज से मलेशिया दौरा शुरू होने वाला है। 7-8 फरवरी को पीएम मोदी मलेशिया का दौरे पर रहेंगे और मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहीम के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इसमें रक्षा और व्यापार में सहयोग का मुद्दा अहम होगा। मलेशिया में प्रधानमंत्री मोदी के भव्य स्वागत कार्यक्रम के दौरान भारतीय प्रवासी एक विशाल नृत्य प्रदर्शन के साथ मलेशियाई बुक आफ रिकार्ड में स्थान बनाने का लक्ष्य रख रहे हैं।

पीएम मोदी 7-8 फरवरी को मलेशिया का दौरा करेंगे

जानकारी के अनुसार 800 से अधिक कलाकार एक साथ मिलकर एकल नृत्य प्रदर्शन में भाग लेंगे, जिसे आयोजक भारतीय शास्त्रीय और लोक नृत्य शैलियों का सबसे बड़ा समूह बताते हैं। पीएम मोदी शनिवार की दोपहर कुआलालंपुर पहुंचेंगे और शाम को प्रवासियों को संबोधित करेंगे। मोदी के स्वागत में विशाल नृत्य प्रदर्शन का यह प्रयास सेलामत दातांग मोदी जी सामुदायिक स्वागत समारोह में होगा, जहां प्रधानमंत्री मोदी और मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहीम लगभग 15,000 लोगों की अपेक्षित भीड़ को संबोधित करेंगे।

भव्य नृत्य प्रदर्शन करेंगे
मीडिया रिपोटर्स की माने तो भारतीय उच्चायुक्त बीएन रेड्डी ने कहा कि मलेशिया में दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी भारतीय मूल की समुदाय है और यह तीसरी सबसे बड़ी भारतीय प्रवासी समुदाय भी है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का नारा सेलामत दातांग मोदी जी का अर्थ स्वागत मोदी जी है जो इस समुदाय की गर्मजोशी और एकता को दर्शाता है। यह नृत्य लगभग पांच मिनट चलेगा, जिसमें भारतीय नृत्य परंपराओं का जीवंत मिश्रण शामिल होगा। एएनआई के अनुसार विदेश मंत्रालय ने बताया कि भारत आगामी दौरे के दौरान रक्षा क्षेत्र में सहयोग के अवसरों की तलाश कर रहा है।

pc- ndtv,aaj tak