PM Modi: प्रधानमंत्री ने कहा, जिनकी मुफ्त की कमाई बंद हो गई हैं वो क्या मोदी को प्यार करेंगे
- byShiv
- 08 Oct, 2026
इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोबाइल कांग्रेस के 10वें एडिशन में लोगों को संबोधित किया और इस दौरान कई बड़ी बाते कही। उन्होंने कहा कि मोबाइल और इंटरनेट की कनेक्टविटी ने एजुकेशन, हेल्थ, पैमेंट और सरकारी सुविधाओं को बिना बाधा चालू रखा। आज दूर सुदूर गांव-गरीब के बच्चे भी क्वालिटी नॉलेज एक्सेस कर पा रहे हैं। डिजिटल लर्निंग सबकी पहुंच में आ रही है।
पीएम मोदी ने आगे कहा कि टेलीकॉम के क्षेत्र में जो क्रांति आई है, इसका भारत के नागरिक को सीधा फायदा हुआ है। भारत भाषा और भूगोल, हर प्रकार से विविधताओं से भरा देश है। इसके कारण लोगों के जीवन में अनेक असुविधाएं भी आती हैं। पहले ज्यादातर बैंक, अस्पताल, सरकारी दफ्तर शहरों में ही होते थे। यानी कुछ भी काम करना हो और सरकारी सुविधा लेनी हो तो पैसा और समय दोनों खर्च होता था। भारत के डिजिटल गर्वनेंस ने इन परिस्थितियों को बदला है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकारी मदद अब सीधे बेनिफिशियर्स के खाते में खाती है। डायरेक्टर ट्रांसफर से 50 लाख करोड़ सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में पहुंचे। इससे करीब 5 लाख करोड़ रुपये गलत हाथों में जाने से बचे हैं। अब मुझे बताइए, जिनकी मुफ्त की कमाई बंद हो गई है वो क्या मोदी को प्यार करेंगे क्या।
pc- dailypioneer.com





