PM Modi: तारिक रहमान के बुलावे पर भी उनके शपथ ग्रहण में क्यों नहीं जा रहे पीएम मोदी, जाने कारण
- byShiv
- 17 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश में आज नई सरकार का गठन होने जा रहा है। यहां हाल में हुए संसदीय चुानावों में बीएनपी को बहुमत मिला है। ऐसे में आज तारिक रहमान प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस दौरान उन्होंने कई देशों के नेताओं को समारोह के लिए न्योता दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को भी निमंत्रण भेजा, लेकिन वह बांग्लादेश नहीं जा रहे है। भारत की तरफ से लोकसभा स्पीकर ओम बिरला इस कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं।

जाने क्यों नहीं जा रहे पीएम मोदी
मीडिया रिपोटर्स की माने तो जिस दरमियान बांग्लादेश में नई सरकार का गठन हो रहा है, उसी बीच भारत में एआई इम्पैक्ट समिट चल रहा है। पीएम मोदी ने इसका बीते दिन उद्घाटन किया। इस समिट में शामिल होने और कई अन्य वार्ताओं के लिए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों आज भारत दौरे पर हैं। पीएम मोदी का आज का कार्यक्रम राष्ट्रपति मैक्रों के साथ तय है। इतना ही नहीं कई अन्य देशों के राष्ट्रपति और पीएम भी भारत के दौरे पर है।

आज रहेंगे मुंबई दौरे पर
प्रधानमंत्री मोदी आज मुंबई में रहेंगे, फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों से उनकी मुलाकात दोपहर 3.15 बजे मुंबई लोक भवन में होगी। इस दौरान दोनों नेता भारत-फ्रांस स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप की समीक्षा करेंग। इसके बाद शाम 5.15 बजे वे भारत-फ्रांस ईयर ऑफ इनोवेशन 2026 का उद्घाटन करेंगे और दोनों देशों के स्टेकहोल्डर्स की एक सभा को संबोधित करेंगे।
pc- moneycontrol.com, navbharat live, tv9






