PM Mudra Yojana: बिजनेस करने के लिए सरकार दे रही बिना गारंटी के लोन, ये शर्ते करनी होगी पूरी
- byShiv
- 06 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। भारत सरकार देश के लोगों के लिए कई तरह की योजना पर काम कर रही है। ऐस में अगर आप कोई अपना बिजनेस शुरू करना चाहते हैं लेकिन आपके पास पैसा नहीं हैं तो इसके लिए भारत सरकार की ओर से लोन दिया जाता है। सरकार इसके लिए प्रधानमंत्री मुद्रा योजना चला रही है और इसी योजना में आपको लोन मिलता है।
मिलता हैं बिना गारंटी के
इस योजना के तहत बिजनेस करने वाले उद्यमियों को सरकार बिना गारंटी के लोन देती है। अगर आप भी बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो आवेदन कर सकते है। साल 2015 में यह योजना शुरू की गई थी, पीएम मुद्रा योजना के तहत भारत सरकार पहले युवाओं को 10 लाख रुपए तक का बिजनेस लोन देती थी, जिसे अब बढ़ाकर 20 लाख रुपए कर दिया गया है।
तीन कैटेगरी में मिलता है लोन
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत सरकार नॉन कॉरपोरेट और छोटे उद्योगों को शुरू करने या उनको बढ़ाने के लिए सस्ती ब्याज दरों पर लोन देती है। यह लोन तीन कैटेगरी में दिया जाता है, इनमें शिशु, किशोर और तरुण जैसी केटेगरी शामिल हैं। शिशु कैटेगरी में 50 हजार रुपये, किशोर कैटेगरी में 10 लाख रुपये और तरुण कैटेगरी में 20 लाख रुपये का लोन दिया जाता है। इस लोन के लिए कोई गारंटर की जरूरत नहीं होती है।
pc- probusinsurance.com






