PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana: जाने कितनी मिलती हैं इस योजना में सब्सिडी और कैसे करें आवेदन

इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना भारत सरकार की एक अहम योजना है। इसका मकसद आम लोगों को सस्ती बिजली उपलब्ध कराना है। अब तक देश के 26 लाख से ज्यादा परिवार इसका फायदा उठा चुके हैं। इस योजना के लिए केंद्रीय वित्तीय सहायता दी जा रही है, जिसके तहत दिसंबर 2025 तक हजारों करोड़ रुपये की सब्सिडी बांटी जा चुकी है।

मिलती हैं सब्सिडी
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत उपभोक्ताओं को अधिकतम 85,800 रुपये तक की सब्सिडी मिल सकती है। इससे खासकर मध्यम और कम आय वाले परिवारों के लिए रूफटॉप सोलर लगाना आसान हो जाता है। ऊर्जा विशेषज्ञों के अनुसार, सिर्फ 1 किलोवाट का सोलर प्लांट भी हर महीने लगभग 100 यूनिट बिजली पैदा कर सकता है।

कैसे करें आवेदन?
यह योजना पूरी तरह मांग आधारित है। जिन आवासीय उपभोक्ताओं के पास स्थानीय बिजली कंपनी से जुड़ा ग्रिड कनेक्शन है, वे राष्ट्रीय पोर्टल पर आवेदन करके इस योजना का लाभ ले सकते हैं।

pc- moneycontrol.com