PM Surya Ghar Yojana: क्या किराएदार भी लगवा सकता हैं प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना में पैनल

इंटरनेट डेस्क। केेंद्र सरकार की और से कई योजनाओं का संचालन किया जाता हैं और इन योजनाओं में से ही एक हैं प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना। इस योजना में घरों में सोलर पैनल लगवाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा भी मदद दी जा रही है। जिसमें घरों में सोलर पैनल लगवा सकते हैं और बिजली का बिल जीरो कर सकते है। इस पर सब्सिडी भी दी जा रही है। ऐसे में आज जानेंगे कि प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत क्या कोई किरायेदार भी घर में सोलर पैनल लगवा सकता है।

किराएदार नहीं कर सकते आवेदन
प्रधानमंत्री सूर्य योजना के तहत लोगों को घरों में सोलर पैनल लगवाने पर सब्सिडी प्रदान की जाती है। इस योजना में अलग-अलग वॉट के सोलर पैनल लगवाने पर अलग-अलग रुपयों की सब्सिडी दी जाती है। लेकिन अगर इस योजना के तहत किराएदार फायदा लेना चाहे तो वो नहीं ले सकते है।

योजना में पात्र नहीं हैं किराएदार
योजना में आवेदन करने के लिए आपके पास अपना खुद का घर होना चाहिए और खुद का बिजली कनेक्शन होना चाहिए। जिसके नाम पर बिजली कनेक्शन होगा वही व्यक्ति सूर्य घर योजना के तहत सोलर पैनल लगवा सकता है।

pc- india tv hindi