PM Surya Ghar Yojana: इस योजना में 18 लाख लोगों के घरों का बिल हुआ जीरो, जाने कौन हैं इसके लिए पात्र
- byShiv
- 30 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। देश में केंद्र सरकार कई योजनाओं पर काम कर रही है। इन योजनाओं का लाभ लोगों को मिलता भी है। ऐसे में एक योजना हैं पीएम सूर्य घर योजना। इस योजना से आपके घर का बिजली बिल जीरो हो सकता है। जी हां अगर आप भी हर महीने आने वाले भारी-भरकम बिजली बिल से परेशान हैं और इससे राहत पाने का कोई पक्का रास्ता ढूंढ रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए ही है।
बने नए रिकॉर्ड
केंद्र सरकार की पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना ने रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाने के मामले में नया रिकॉर्ड बनाया है। इस योजना से जुड़कर लोग हर महीने हजारों रुपये बचा रहे हैं। शुरुआत में जिस 1 लाख परिवारों को जोड़ने में 118 दिन लगते थे, अब वही लक्ष्य महज 6 दिनों में पूरा हो रहा है। राज्यसभा में दिए जवाब के मुताबिक, अब तक 18.93 लाख से ज्यादा ग्रामीण व शहरी लाभार्थियों को जीरो बिजली बिल मिल रहा है।
कौन उठा सकता है योजना का लाभ?
नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के मुताबिक, पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में देश के सभी आवासीय उपभोक्ता जिनमें ग्रामीण घर भी शामिल हैं, जिनके पास स्थानीय वितरण कंपनी के साथ ग्रिड से जुड़ा बिजली कनेक्शन है, वे इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
pc-aaj tak






