PM Surya Ghar Yojana: जाने पांच किलोवाट के सोलर पैनल में आएगा कितना खर्च और मिलेगी कितनी सब्सिडी
- byShiv
- 27 Jan, 2026
इंटरनेट डेस्क। आपने देखा होगा की आजकल लोगों के घरों के बिजली बिल इतने आते हैं की लोग परेशान हो जाते है। इसी समस्या का समाधान बनकर रूफटॉप सोलर सिस्टम सामने आया है। अब लोग अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगवा कर न केवल बिजली का बिल कम कर रहे हैं, बल्कि सरकार से लाखों रुपये की सब्सिडी का लाभ भी उठा रहे हैं।
किस योजना में हो रहा काम
भारत सरकार की प्रधानमंत्री सूर्य घर, मुफ्त बिजली योजना के तहत घर मालिकों को सोलर पैनल लगवाने पर आर्थिक सहायता दी जा रही है। तो जानते हैं पीएम सूर्य घर योजना में खर्चा कितना आता है और 5 किलोवाट का पैनल कितने का मिलेगा। 5 किलोवाट का सोलर सिस्टम मध्यम से बड़े घरों के लिए एकदम सही माना जाता है। यह उन घरों के लिए सही माना जाता हैं जिनकी मासिक बिजली खपत 600 से 750 यूनिट हो, जिन घरों में एसी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, गीजर जैसे भारी उपकरण चलते हों, 5 किलोवाट का सोलर सिस्टम लगवाने से आप हर महीने लगभग 5,000 से 7,000 तक के बिजली बिल की बचत कर सकते हैं।
कितने लग जाता हैं
5 किलोवाट का रूफटॉप सोलर सिस्टम लगवाने की कुल कीमत लगभग 3,00,000 से 3,20,000 तक होती है। नियमों के अनुसार, 4 किलोवाट से 10 किलोवाट तक 9,000 प्रति किलोवाट, 5 किलोवाट पर कुल सब्सिडी 45,000 के आस पास होती है।
pc- hindustan






