PM Vishwakarma Yojana: क्या आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं? अभी करले पता

इंटरनेट डेस्क। देश की केंद्र सरकार लोगों के लिए कई तरफ की योजनाएं चला रही है। इन योजनाओं के जरिए सरकार जरूरतमंद लोगों और गरीब वर्ग तक लाभ पहुंचाने का काम कर रही है। इसी क्रम में एक योजना है जो काफी चर्चा में भी है और इस योजना का नाम है प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना। तो चलिए जानते हैं इस योजना के लिए कौन पात्र है और इस योजना के तहत क्या लाभ मिलते हैं।

कौन हैं पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए पात्र
जो नाव निर्माता हैं, जो लोग लोहार का काम करते हैं, फिशिंग नेट निर्माता
हथौड़ा और टूलकिट निर्माता, अगर आप मालाकार हैं, जो लोग राजमिस्त्री हैं, पत्थर तराशने वाले, जो लोग मूर्तिकार हैं, धोबी और दर्जी, जो ताला बनाने वाले हैं, मोची/जूता बनाने वाले कारीगर, नाई यानी बाल काटने वाले, जो अस्त्रकार हैं, पत्थर तोड़ने वाले, टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले और गुड़िया और खिलौना निर्माता।

पीएम विश्वकर्मा योजना के फायदे

जो भी लोग बतौर लाभार्थी पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ते हैं, उन्हें कुछ दिनों की ट्रेनिंग दी जाती है। तब तक रोजाना लाभार्थियों को 500 रुपये स्टाइपैंड दिया जाता है।

लाभार्थियों को अपना काम से जुड़ सामान खरीदने के लिए 15000 रुपये टूलकिट प्रोत्साहन राशि भी दी जाती है।

कितना लोन मिलता है?
लाभार्थियों को सस्ती ब्याज दर पर अपना काम करने के लिए लोन मिलता है
इसमें आपको 1 लाख रुपये का लोन 18 महीनों के लिए दिया जाता है
आप अतिरिक्त 2 लाख रुपये तक का लोन 30 महीनों के लिए ले सकते हैं

pc- amar ujala