PM Vishwakarma yojna:जाने कौन लोग हैं इस योजना से जुड़ने के लिए पात्र और मिलते हैं क्या लाभ

इंटरनेट डेस्क। भारत सरकार देश के लोगों को लिए कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चालाती है। ऐसी है एक योजना है प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई इस योजना से मौजूदा समय में करोड़ों की संख्या में लोग जुड़े हैं, लेकिन क्या आप इस योजना से जुड़ना चाहते हैं तो इसकी पात्रता और लाभ के बारे में आपको पता होना चाहिए। 

पीएम विश्वकर्मा योजना से कौन जुड़ सकता है?
जो लोग धोबी हैं
सुनार हैं
जो लोहार हैं
नाव निर्माता हैं
अगर आप गुड़िया और खिलौना निर्माता हैं
जो लोग नाई काम काम करते हैं
जो लोग ताला बनाने वाले हैं
जो लोग पत्थर तराशने वाले हैं
अस्त्रकार या मूर्तिकार हैं
टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले हैं
जो पत्थर तोड़ने वाले हैं
अगर आप फिशिंग नेट निर्माता हैं
जो लोग दर्जी हैं
अगर आप मालाकार
आप हथौड़ा और टूलकिट निर्माता हैं
जो राजमिस्त्री हैं
मोची/जूता बनाने वाले कारीगर हैं

क्या लाभ मिलते हैं?
इस योजना से जुड़ने के बाद आपको कुछ दिनों की एडवांस ट्रेनिंग दी जाती है
इसके साथ ही आपको टूलकिट खरीदने के लिए 15000 रुपये भी दिए जाते हैं
आप अपना काम कर सकें और उसे बढ़ा सकें जिसके लिए सस्ती ब्याज दर पर लोने देने का प्रावधान है
पहले 1 लाख रुपये का लोन 18 महीनों के लिए दिया जाता है, फिर जब आप इस लोन को वापस कर देते हैं तो आप अतिरिक्त 2 लाख रुपये का लोन ले सकते हैं जिसे 30 महीनों के भीतर वापस करना होता है।

pc- thehansindia.com