PM Vishwakarma yojana: आप भी जुड़ेंगे इस योजना से तो मिलेगा क्या क्या लाभ, जान ले अभी
- byShiv
- 09 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। राज्य सरकारों से लेकर केंद्र सरकार कई ऐसी योजनाएं चलाती हैं जिनके जरिए अलग-अलग वर्गों को लाभ मिलता है। ऐसे में आप भी अगर किसी योजना से जुड़ते हैं तो इसका लाभ आपको मिलता हैं। यह एक एक ऐसी योजना हैं जिससे से जुड़कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं और वो हैं प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना। इस पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना को केंद्र सरकार चलाती है।
दी जाती हैं ट्रेनिंग
आप पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ते हैं तो आपको सबसे पहले इस योजना के तहत एडवांस स्कील्स सिखाए जाते हैं। इसके लिए आपको एडवांस ट्रेनिंग दी जाती है और ये ट्रेनिंग कुछ दिनों की होती है जिसमें आपको आपके काम को और बेहतर करने के बारे में बताया जाता है। इस ट्रेनिंग के चलने तक रोजाना आपको 500 रुपये स्टाइपैंड दिया जाता है।
मिलता हैं ये लाभ
इस योजना से जुड़ने पर आपको 15 हजार रुपये भी दिए जाते हैं। ये आर्थिक मदद टूलकिट खरीदने के लिए की जाती है। जब आप इस पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ते हैं तो आपको पहले तो एक लाख रुपये का लोन दिया जाता है। आपको इस लोन को 18 महीनों में वापस करना होता है,पहले लिए हुए लोन को लौटाने के बाद आपको अतिरिक्त 2 लाख रुपये का लोन मिल सकता है।
pc- punjabkesari.in






