PMO: आज नए ऑफिस 'सेवा तीर्थ' में शिफ्ट होंगे पीएम मोदी, सेवा तीर्थ के साथ कर्तव्य भवन-1 और 2 का करेंगे उद्घाटन
- byShiv
- 13 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। आज से पीएम मोदी के ऑफिस का पता बदलने जा रहा है। जी हां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 फरवरी को नए प्रधानमंत्री ऑफिस ‘सेवा तीर्थ’ में शिफ्ट होंगे। न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, मोदी दोपहर करीब 1.30 बजे ‘सेवा तीर्थ’ बिल्डिंग कॉम्पलेक्स के नाम का अनावरण करेंगे। फिर शाम करीब 6 बजे सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन-1 और 2 का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद एक सार्वजनिक कार्यक्रम को संबोधित भी करेंगे।
कर्तव्य भवन-1 और 2 क्या होगा
मीडिया रिपोटर्स की माने तो कर्तव्य भवन-1 और 2 में केंद्र सरकार के मंत्रालयों के नए ऑफिस होंगे। वर्तमान में पीएमओ और मंत्रालयों के ऑफिस नई दिल्ली स्थित सेक्रेटेरिएट बिल्डिंग के नॉर्थ और साउथ ब्लॉक में है। बता दें कि शुक्रवार को यहां सरकार के कामकाज का आखिरी दिन होगा। सेवा तीर्थ जाने से पहले पीएम मोदी यहां केंद्रीय कैबिनेट की विशेष बैठक करेंगे।
सेवा तीर्थ में एक ही स्थान पर प्रधानमंत्री कार्यालय, राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय व कैबिनेट सचिवालय स्थित हैं। कर्तव्य भवन एक व दो में कानून, रक्षा, वित्त, स्वास्थ्य, कृषि और कई अन्य प्रमुख मंत्रालयों के कार्यालय हैं। दोनों भवन परिसर में डिजिटल रूप से एकीकृत कार्यालय, संरचित सार्वजनिक इंटरफेस क्षेत्र व केंद्रीकृत रिसेप्शन सुविधाएं हैं। जानकारी के अनुसार ये परिसर स्टार जीआरआइएचए मानकों के अनुसार नवीकरणीय ऊर्जा प्रणालियों, जल संरक्षण उपायों, अपशिष्ट प्रबंधन समाधानों को शामिल करते हैं। स्मार्ट एक्सेस कंट्रोल सिस्टम, निगरानी नेटवर्क व उन्नत आपातकालीन बुनियादी ढांचा सुरक्षित व सुलभ वातावरण सुनिश्चित करते हैं।
PC- thejbt.com




