PMVY: जाने कौन लोग होते हैं पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए पात्र, और क्या मिलता हैं इसमें आर्थिक लाभ

इंटरनेट डेस्क। केंद्र सरकार देश के लोगों के लिए कई योजनाओं पर काम करती है। इन योजनाओं में कुछ आर्थिक रूप से भी जुड़ी हुई है।  जैसे- प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना। इस योजना के तहत लाभार्थियों को कई तरह के आर्थिक लाभ दिए जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस योजना का लाभ कौन लोग ले सकते हैं और इस योजना के तहत क्या लाभ मिलते हैं?

कौन है पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए पात्र?
जो अस्त्रकार हैं
पत्थर तोड़ने वाले
टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले
गुड़िया और खिलौना निर्माता
धोबी और दर्जी
जो ताला बनाने वाले हैं
फिशिंग नेट निर्माता
हथौड़ा और टूलकिट निर्माता
अगर आप मालाकार हैं
मोची/जूता बनाने वाले कारीगर
नाई यानी बाल काटने वाले
जो लोग राजमिस्त्री हैं
जो नाव निर्माता हैं
जो लोग लोहार का काम करते हैं
पत्थर तराशने वाले
जो लोग मूर्तिकार हैं

पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत मिलने वाले लाभ क्या हैं?
पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत आपको कुछ दिनों की एडवांस ट्रेनिंग दी जाती है
इसमें आपको आपके काम से जुड़े एडवांस स्कील्स सिखाए जाते हैं जिसके लिए आपको ट्रेनिंग चलने तक रोजाना 500 रुपये स्टाइपैंड दिया जाता है
आपको सामान खरीदने के लिए यानी टूलकिट के लिए 15000 रुपये भी दिए जाते हैं
आप अपना काम शुरू कर सकें जिसके लिए आपको सस्ती ब्याज दर पर लोन भी दिया जाता है
इसमें आप पहले 18 महीनों के लिए 1 लाख रुपये का लोन ले सकते हैं
आप चाहें तो आप अतिरिक्त 2 लाख रुपये का लोन भी ले सकते हैं जिसे आपको 30 महीनों में वापस करना होता है।

pc- economictimes.com