Post Office Schemes: रिटायरमेंट लोगों के लिए बहुत ही खास हैं यह स्कीम, मिलता हैं इसमे दबाकर पैसा
- byShiv
- 26 Jan, 2026
इंटरनेट डेस्क। देश की सरकार लोगों के लिए कई योजनाएं चलाती हैं और उनमें से कुछ पोस्ट ऑफिस की भी होती हैं। ऐसे में पोस्ट ऑफिस की सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम ऐसी हैं जो खास तौर पर रिटायर्ड लोगों को ध्यान में रखकर बनाई गई है। अगर इसमें सही निवेश किया जाए तो इस स्कीम में रिटायरमेंट के बाद 20 हजार रुपये की मंथली इनकम दे सकती है।
सरकारी सुरक्षा और दमदार ब्याज
सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम पूरी तरह भारत सरकार द्वारा सपोर्टेड है। यानी इसमें पैसा डूबने का जोखिम लगभग ना के बराबर होता है। फिलहाल इस स्कीम पर 8.2 प्रतिशत सालाना ब्याज मिल रहा है। ब्याज का भुगतान हर तीन महीने में सीधे आपके अकाउंट में किया जाता है। जिससे बुजुर्गों को रेगुलर इनकम मिलती रहती है।
कौन कर सकता है निवेश?
इस स्कीम में सामान्य तौर पर 60 साल या उससे ज्यादा उम्र के लोग निवेश कर सकते हैं। अगर किसी ने वीआरएस लिया है तो 55 साल की उम्र से और रक्षा सेवाओं से रिटायर हुए लोग 50 साल की उम्र से भी इसमें पैसा लगा सकते हैं। न्यूनतम निवेश 1000 रुपये से शुरू होता है और अधिकतम सीमा 30 लाख रुपये तक रखी गई है।
pc- tv9



