Pradosh Vrat March 2026: सोम प्रदोष व्रत पर यह रहेगा आज पूजा का शुभ मुहूर्त, करें आप भी ये विशेष उपाय

इंटरनेट डेस्क। हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत भगवान शिव को समर्पित माना गया है। यह व्रत हर महीने दो बार आता है। एक कृष्ण पक्ष में और दूसरा शुक्ल पक्ष में। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से विशेष फल मिलता है। आज यानी 30 मार्च 2026 को सोम प्रदोष व्रत मनाया जा रहा है। चैत्र महीने का प्रदोष व्रत और भी खास माना जाता है। तो जानते हैं आज इसको लेकर कुछ खास बातें।

आज है मार्च का आखिरी प्रदोष व्रत
हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि 30 मार्च को सुबह 7 बजकर 09 मिनट पर शुरू होगी। यह तिथि 31 मार्च को सुबह 6 बजकर 55 मिनट पर समाप्त होगी। इसलिए इस बार मार्च का अंतिम प्रदोष व्रत आज यानी 30 मार्च, सोमवार को रखा जाएगा।

सोम प्रदोष व्रत पूजा का शुभ मुहूर्त
प्रदोष व्रत की पूजा प्रदोष काल के मुहूर्त में करने से ही व्रत का पूरा फल प्राप्त होता है। पंचांग के अनुसार 30 मार्च सोमवार को प्रदोष काल का मुहूर्त शाम 06 बजकर 38 मिनट से 8 बजकर 57 मिनट तक रहेगा। पूजा के लिए 2 घंटा 19 मिनट का समय मिलेगा, इस मुहूर्त में ही चैत्र मास के शुक्ल पक्ष के सोम प्रदोष व्रत की पूजा करनी चाहिए।

चंद्र दोष दूर करने का उपाय
अगर मन अशांत रहता है या मानसिक तनाव बना रहता है, तो यह उपाय लाभकारी हो सकता है।
क्या करें
शिवलिंग पर कच्चा गाय का दूध अर्पित करें

शनि दोष से राहत के उपाय
जिन लोगों पर शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या चल रही है, उन्हें यह उपाय जरूर करना चाहिए
क्या करें
नंदी की पूजा करें
पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं
शिवलिंग पर जल में काले तिल मिलाकर चढ़ाएं

लाभ
शनि के दुष्प्रभाव कम होते हैं और अटके काम पूरे होने लगते हैं

वैवाहिक जीवन के लिए खास उपाय
अगर दांपत्य जीवन में तनाव है या शादी में देरी हो रही है, तो यह उपाय असरदार माना जाता है
क्या करें
शिव और पार्वती का गठबंधन करें (मौली से बांधें)
माता पार्वती को श्रृंगार का सामान अर्पित करें
गन्ने के रस से शिवलिंग का अभिषेक करें

pc- news nation