Pradosh Vrat: जून में इस दिन आ रहा हैं शुक्र प्रदोष व्रत, जाने पूजा का शुभ समय और तारीख

इंटरनेट डेस्क। हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का विशेष महत्व बताया गया है। इस दिन अगर कोई भोलेनाथ की मन से पूजा करता हैं और साथ में व्रत करता हैं तो उसके काम बन जाते है। यह व्रत हर महीने कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को रखा जाता है। मान्यता है कि इस दिन व्रत रखकर विधि-विधान से पूजा करने पर भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

अधिक मास में पड़ रहा व्रत
बता दें कि जून महीने का पहला प्रदोष व्रत इस बार और भी खास माना जा रहा है, क्योंकि यह अधिक मास के दौरान पड़ रहा है। इस वर्ष अधिक मास ज्येष्ठ महीने में शुरू हुआ है और 15 जून तक रहेगा। आइए जानते हैं जून में प्रदोष व्रत कब-कब रखा जाएगा।

शुक्र प्रदोष व्रत 2026
जून महीने का पहला प्रदोष व्रत 12 जून 2026, शुक्रवार को रखा जाएगा। शुक्रवार को पड़ने वाले प्रदोष व्रत को शुक्र प्रदोष कहा जाता है। मान्यता है कि शुक्र प्रदोष व्रत रखने से धन, सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती है। 

शुक्र प्रदोष व्रत 2026 का शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 12 जून 2026 को शाम 7 बजकर 36 मिनट पर शुरू होगी। यह तिथि 13 जून 2026 को शाम 4 बजकर 7 मिनट पर समाप्त होगी। प्रदोष पूजा का शुभ मुहूर्त 12 जून 2026 को शाम 7 बजकर 36 मिनट से रात 9 बजकर 25 मिनट तक रहेगा।

pc- clickastro.com