Prem Chopra: दिग्गज एक्टर प्रेम चोपड़ा को हुई थी ये गंभीर बीमारी, दामाद शरमन जोशी ने बताया अब कैसी हैं...

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर प्रेम चोपड़ा नवंबर में बीमार हो गए थे और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। अब खबरें यह हैं की हार्ट से संबंधी समस्या होने के कारण उनका उपचार मुंबई के लीलावती अस्पताल हुआ हैं। कुछ दिन के इलाज के बाद उन्हें फिर डिस्चार्ज भी मिल गया था, अब उनकी सेहत बेहतर है और वो घर में ही आराम कर रहे हैं।

दामाद ने बताई पूरी बात
मीडिया रिपोटर्स की माने तो इसी बीच प्रेम चोपड़ा के दामाद और एक्टर शरमन जोशी ने अपने ससुर की हेल्थ के बारे में तमाम फैंस को बड़ा अपडेट दिया है। शरमन ने बताया कि एक्टर को उस समय क्या हुआ था। शरमन जोशी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल एक खास पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने अपने ससुर और दिग्गद एक्टर प्रेम चोपड़ा को हेल्थ को लेकर बड़ी जानकारी दी है। शरमन ने बताया कि प्रेम चोपड़ा को एओर्टिक स्टेनोसिस की समस्या हुई थी। उस दौरान उनका वाल्व प्रत्यारोपण करना पड़ा था।

फोटो की शेयर
शरमन जोशी ने ससुर प्रेम चोपड़ा संग अस्पताल से उस समय की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में उनके और प्रेम चोपड़ा के साथ डॉक्टर्स भी नजर आ रहे हैं। एक्टर जितेंद्र को भी तस्वीरों में देखा जा सकता है, वो उस समय प्रेम चोपड़ा से मिलने अस्पताल गए थे।

pc- news18