इंटरनेट डेस्क। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में नए राज्यपालों और उप-राज्यपालों की नियुक्ति और तबादले की घोषणा की है। दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को लद्दाख का लेफ्टिनेंट गवर्नर बनाया गया है, वहीं तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली का लेफ्टिनेंट गवर्नर बनाया गया। इसके अलावा तमिलनाडु के गवर्नर आर.एन. रवि को पश्चिम बंगाल का राज्यपाल बनाया गया है। बता दें कि पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस के इस्तीफा देने के बाद ही यह घोषणा कर दी गई।
कहां-कहां के राज्यपाल बदले गए?
दिल्लीः पूर्व भारतीय राजदूत तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली का नया उप-राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
लद्दाखः दिल्ली के वर्तमान उप-राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को अब लद्दाख का उप-राज्यपाल बनाया गया है।
पश्चिम बंगालः तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन. रवि को पश्चिम बंगाल का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। उन्होंने सी.वी. आनंद बोस की जगह ली है।
तेलंगानाः हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला को अब तेलंगाना का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
महाराष्ट्रः तेलंगाना के वर्तमान राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा को महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया गया है।
बिहारः लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) सैयद अता हसनैन को बिहार का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
तमिलनाडुः केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को तमिलनाडु के राज्यपाल का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
हिमाचल प्रदेशः लद्दाख के वर्तमान उप-राज्यपाल कविंदर गुप्ता को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
नागालैंडः नंद किशोर यादव को नागालैंड का नया राज्यपाल बनाया गया है।
pc-avenuemail.in





