Priyanka Chopra: कल्कि 2 में दीपिका पादुकोण को रिप्लेस करेगी प्रियंका चोपड़ा!

इंटरनेट डेस्क। बॉॅलीवुड से इंटरनेशनल स्टार बनी प्रियंका चोपड़ा के सितारे बुलंदी पर हैं। एक ओर जहां वे 1200 करोड़ के बजट में बन रही एस.एस. राजामौली निर्देशित तेलुगु फिल्म वाराणसी में महेश बाबू के अपोजिट लीड रोल निभा रही हैं। वहीं, अब चर्चा है कि वे अब एक अपकमिंग मेगा बजट फिल्म में दीपिका पादुकोण को रिप्लेस करने जा रही हैं।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन इस खबर ने प्रियंका के फैन्स को एक्साइटेड कर दिया है। जानकारी के अनुसार ब्लॉकबुस्टर फिल्म कल्कि 2898 एडी के दूसरे पार्ट में प्रियंका चोपड़ा नजर आने वाली है। कुछ महीने पहले फिल्म के मेकर्स ने आधिकारिक रूप से यह ऐलान किया था कि दीपिका पादुकोण अब उनकी मूवी का हिस्सा नहीं हैं।

कथिततौर पर दीपिका की 8 घंटे की शिफ्ट की डिमांड के चलते उन्हें फिल्म से हटाने का फैसला लिया गया। अब दावा किया जा रहा है कि मेकर्स इस फिल्म में उनकी जगह प्रियंका चोपड़ा को लाने पर विचार कर रहे हैं।

pc- thestatesman.com