PSSSB Recruitment 2026: पंजाब में क्लर्क, ड्राइवर और ट्रांसलेटर के 70 पदों पर निकली भर्ती; जानें कैसे करें आवेदन

PC: Gravitas recruitment group

पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) ने विभिन्न विभागों में ग्रुप-सी के 70 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन (सं. 12/2026) जारी किया है। इसके तहत क्लर्क (अकाउंट्स, लीगल, आईटी), ड्राइवर, ट्रांसलेटर और फील्ड आर्टिस्ट के पदों पर बहाली की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया 25 सितंबर से शुरू हो चुकी है, जो 19 अक्टूबर 2026 तक जारी रहेगी।

पद और योग्यता:
क्लर्क (अकाउंट्स - 34 पद): मैथ्स, स्टैटिस्टिक्स या अकाउंट्स विषय के साथ ग्रेजुएशन।

क्लर्क (आईटी - 12 पद) / लीगल (11 पद): आईटी/बीसीए/कंप्यूटर साइंस या लॉ में डिग्री।

ट्रांसलेटर (6 पद) / ड्राइवर (3 पद) / फील्ड आर्टिस्ट (1 पद): संबंधित क्षेत्र में डिग्री/10वीं पास व 3 साल के अनुभव के साथ ड्राइविंग लाइसेंस।

अन्य शर्त: 10वीं स्तर पर पंजाबी भाषा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

आयु सीमा और आवेदन शुल्क:
आयु: 1 जनवरी 2026 को 18 से 30 वर्ष (आरक्षित श्रेणियों को छूट नियमानुसार)।

शुल्क: सामान्य वर्ग के लिए ₹1000; SC/BC/EWS के लिए ₹250; पूर्व सैनिक के लिए ₹200 तथा दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए ₹500।

चयन प्रक्रिया और आवेदन का तरीका:
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, टाइपिंग टेस्ट (30 शब्द/मिनट) और दस्तावेज़ सत्यापन के आधार पर होगा। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक पोर्टल sssb.punjab.gov.in पर जाकर पंजीकरण करें, विवरण भरें, दस्तावेज़ अपलोड करें और शुल्क भुगतान कर फॉर्म सबमिट करें।