Punjab: शादी के बाद हर दिन दवा खाता था पति, पत्नी ने पूछा तो बताया कुछ और...फिर ढ़ाई महीने बाद खुली सच्चाई तो....लग गई...
- byShiv
- 22 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। पंजाब के होशियारपुर से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने कहा कि शादी के सिर्फ ढाई महीने बाद ही उनकी बेटी के पति की कैंसर से मौत हो गई, मां ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की पढ़ाई के लिए कनाडा भेजा था, जहां पढ़ाई पूरी करने के बाद उसे नौकरी मिल गई, इसी दौरान अमेरिका में रहने वाले एक एनआरआई परिवार से शादी का रिश्ता आया, मेरे पति और लड़के के पिता दोनों पंजाब पुलिस में हैं। लेकिन तभी उनकी खुशियों को ग्रहण लग गया।
लेता था पति रोज दवा
मीडिया रिपोटर्स की माने तो महिला ने बताया की शादी के बीस दिन बाद जब बेटी ने अपने पति को रोज दवा लेते देखा तो उसने पूछा, जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि जिम में उसे चोट लग गई थी, लेकिन जब उसने ऑनलाइन दवाओं के नाम चेक किए तो पता चला कि वे कैंसर के इलाज की दवाएं थीं। इसके बाद परिवार ने ससुराल वालों से पूछा तो उन्होंने किसी भी बीमारी से इन्कार कर दिया।
बिगड़ गई हालत
कुछ दिनों के बाद युवक की हालत बिगड़ गई और अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बाद में मिले दस्तावेजों से परिवार को पता चला कि युवक का पहले दो बार ब्रेन ट्यूमर का ऑपरेशन हो चुका था। दुल्हन की मां दलजीत कौर ने बताया कि लड़के वालों ने यह मानने से इन्कार कर दिया कि उनके बेटे को कैंसर था।
pc- inkhabar.com






