QUAD Summit 2026: 16 नवंबर को फिलीपींस के दौरे पर जा सकते हैं पीएम मोदी, हो सकती हैं ट्रंप से मुलाकात

इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री मोदी फिलीपींस के दौरे पर जाने वाले है। यहां बड़े नेताओं का जमावड़ा लगने वाला है। बताया जा रहा हैं कि दुनिया के सबसे शक्तिशाली नेताओं का एक बड़ा मंच पर जुटेगा। 16 नवंबर को फिलीपींस की राजधानी मनीला में ऐसा ही कुछ देखने को मिल सकता है।

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एशियन शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के साथ-साथ क्वाड नेताओं की अहम बैठक में शामिल होने के लिए मनीला जा सकते हैं। इस दौरे पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं, क्योंकि लगभग दो साल के लंबे अंतराल के बाद क्वाड के चारों सदस्य देशों के शीर्ष नेता एक साथ एक टेबल पर बैठने जा रहे हैं।

इस शिखर सम्मेलन की सबसे खास बात यह है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल का यह पहला क्वाड लीडर्स समिट होगा। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्काे रूबियो की ओर से आए बयानों ने इस हलचल को और ज्यादा तेज कर दिया है।

pc- jansatta