Raghav Chadha: भाजपा नेता राघव चड्ढा के साथ हो गया खेला, पंजाब की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से कटा नाम, चड्ढा ने राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताया
- byShiv
- 03 Sep, 2026
इंटरनेट डेस्क। आम आदमी पार्टी को छोड़ भाजपा में शामिल हुए राघव चड्ढ़ा के साथ में खेला हो गया है। पंजाब में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा का नाम पंजाब की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से गायब है। चड्ढा ने इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई करार देते हुए पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर हमला बोला है।
क्या हुआ हैं
चुनाव आयोग के रिकॉर्ड के मुताबिक, 13 अगस्त को जारी की गई पंजाब की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में हटाए गए लोगों की सूची में राघव चड्ढा का नाम भी है। राघव चड्ढा 2022 में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर राज्यसभा के लिए चुने गए और इस साल अप्रैल में बीजेपी में शामिल हो गए थे।
पंजाब सरकार ने क्या कहा
राघव चड्ढा के आरोप के जवाब में पंजाब सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी और आम आदमी पार्टी ने जवाब दिया है और कहा है कि एसआईआर का काम चुनाव आयोग द्वारा किया जाता है और इसमें राज्य सरकार की कोई भूमिका नहीं होती। राघव चड्ढा के नाम के आगे- परमानेंट शिफ्टेड यानी स्थायी रूप से स्थानांतरित लिखा है। एसआईआर के दौरान तैयार की गई ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से पूरे देश भर में लगभग 13.37 करोड़ नाम हटाए गए हैं। पंजाब में एसआईआर से पहले के मतदाताओं में से करीब 9.7 फीसदी यानी 20.66 लाख नाम ड्राफ्ट सूची से हटाए गए हैं।
pc- aaj tak




