Raghav Chadha: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा बयान, राघव चड्ढा कम्प्रोमाइज्ड हो चुके हैं

इंटरनेट डेस्क। आम आदमी पार्टी और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के बीच अब सबकुछ सही नहीं है। लगातार बयानों के दौर जारी हैं और दानों तरफ से एक दूसरे को नीचा दिखाएं जाने की कोशिश हो रही है। राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के डिप्टी लीडर पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा ने वीडियो बयान जारी कर अपनी ही पार्टी को निशाने पर लिया। इसके जवाब में आम आदमी पार्टी के नेताओं ने भी अपने ही सांसद के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि राघव चड्ढा कम्प्रोमाइज्ड हो चुके हैं।

क्यों बोले पंजाब के सीएम
खबरों की माने तो पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पार्टी में संसदीय बोर्ड के नेता समय-समय पर बदलते रहते हैं और यह एक सामान्य प्रक्रिया है। उन्होंने अपना उदाहरण देते हुए कहा कि साल 2014 से 2019 के बीच उन्होंने भी डॉक्टर धर्मवीर गांधी की जगह ली थी। भगवंत मान ने कहा कि कई गंभीर मुद्दे ऐसे होते हैं, जिन पर पार्टी उम्मीद करती है कि सांसद वॉकआउट करें या अपनी आवाज उठाएं। 

लगाए ये आरोप
मीडिया रिपोटर्स की माने तो उन्होंने कहा कि जब कोई सांसद ऐसा नहीं करता है, तब ये व्हिप का उल्लंघन होता है। व्हिप का उल्लंघन करने के लिए बाद में कार्रवाई की जाती है। भगवंत मान ने कहा कि पश्चिम बंगाल में मतदाताओं के नाम गलत तरीके से हटाने का मामला हो या गुजरात में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी का, राघव चड्ढा ने इनकी बजाय संसद की कैंटीन में समोसे महंगे होने और पिज्जा की डिलीवरी में देरी का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है, वह कम्प्रोमाइज्ड हैं।

pc- jansatta,aaj tak, educationpost.in