Rahul Gandhi: अमित शाह मानहानि केस, राहुल गांधी सुलतानपुर की एमपी-एमएल कोर्ट से बरी

इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी को आज बड़ी राहत मिली है। खबरों के अनुसार उन्हें अमित शाह मानहानि केस में एमपी एमएलए कोर्ट ने बरी कर दिया है। सुलतानपुर की एमपी-एमएल कोर्ट ने सोमवार को ये फैसला सुनाया है।

यह मुकदमा कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी की प्रेस वार्ता से संबंधित है। जिसमें आरोप है कि तत्कालीन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और वर्तमान गृहमंत्री अमित शाह के संबंध में एक विवादित बयान दिया था।

इसी बयान से आहत होकर स्थानीय भाजपा नेता विजय मिश्रा ने दीवानी न्यायालय में परिवाद दाखिल किया। गवाहों व आरोपित के बयान के बाद प्रकरण कांग्रेस नेता की आवाज मिलान के बिंदु पर उच्च न्यायालय तक गया, लेकिन परिवादी की याचिका निरस्त हो गई। बचाव पक्ष के अधिवक्ता काशी प्रसाद शुक्ल व अभियोजन के अधिवक्ता संतोष पांडेय की लम्बी बहस व कानूनी दलीलों के बाद दो पेशियों से शेष बहस में चल रहा था। अब 26 अक्टूबर यानी आज फैसला आया।

pc- inc