Rahul Gandhi: नेता प्रतिपक्ष राहुल का नया पता होगा अब 5-सुनहरी बाग रोड, कैबिनेट मंत्रियों को मिलता हैं ऐसा बंगला
- byShiv
- 27 Jul, 2024

इंटरनेट डेस्क। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का पता एक बार फिर से बदल गया है। जी हां लोकसभा की आवास समिति ने सदन में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को उनके रहने के लिए 5-सुनहरी बाग रोड’ बंगले का प्रस्ताव दिया है। आवास समिति से जुड़े सूत्रों ने यह जानकारी दी है। वहीं कांग्रेस पार्टी और खासकर राहुल गांधी से जुड़े सूत्रों ने भी इस सूचना की पुष्टि की है।
राहुल की सहमति के बाद बनेगा घर
सूत्रों ने ये भी बताया कि राहुल गांधी की सहमति मिलने पर यह उनका नया आशियाना होगा। कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव और राहुल गांधी की बहन प्रियंका वाड्रा भी शुक्रवार को ‘5 सुनहरी बाग’ स्थित बंगले पर पहुंची थीं।
कैबिनेट मंत्रियों को मिलता है ऐसा बंगला
5-सुनहरी बाग रोड’ वाला ये बंगला ‘टाइप 8’ श्रेणी का बंगला है जो आमतौर पर कैबिनेट मंत्रियों को आवंटित किया जाता है। गौरतलब है कि लोकसभा में विपक्ष के नेता का दर्जा केंद्रीय मंत्री जैसा होता है। ऐसे में अब उनके वर्तमान पद और रैंकिंग के हिसाब से उन्हें ये आवास ऑफर किया गया है।
pc- zee news