Rahul Gandhi: बुलडोजर एक्शन पर एससी की टिप्पणी के बाद राहुल गांधी की प्रतिक्रिया, देश संविधान से चलेगा सत्ता के चाबुक से नहीं

इंटरनेट डेस्क। राज्य सरकारों के बुलडोजर कार्रवाई को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने टिप्पणी  की हैं और कई बाते कही है। इस टिप्पणी पर नेता विपक्ष राहुल गांधी की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने इसका स्वागत किया है। राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा की असंवैधानिक और अन्यायपूर्ण ‘बुलडोज़र नीति’ पर सर्वाेच्च न्यायालय की टिप्पणी स्वागत योग्य है। राहुल ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा कहा कि देश संविधान से चलेगा, सत्ता के चाबुक से नहीं। बता दें की आज कल कई राज्यों में आपराधिक मामलों में आरोपी के घर और संपत्तियों पर राज्य सरकारें बुलडोजर चलवा देती है।

क्या लिखा राहुल ने
मीडिया रिपोटर्स की माने तो राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी का स्वागत किया है। राहुल गांधी ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा, भाजपा की असंवैधानिक और अन्यायपूर्ण ‘बुलडोज़र नीति’ पर सर्वाेच्च न्यायालय की टिप्पणी स्वागत योग्य है, बुलडोज़र के नीचे मानवता और इंसाफ को कुचलने वाली भाजपा का संविधान विरोधी चेहरा अब देश के सामने बेनक़ाब हो चुका है। उन्होंने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, बेलगाम सत्ता का प्रतीक बन चुके बुलडोज़र ने नागरिक अधिकारों को कुचल कर कानून को निरंतर अहंकार भरी चुनौती दी है।

आगे क्या लिखा
राहुल गांधी ने लिखा त्वरित न्याय की आड़ में भय का राज स्थापित करने की मंशा से चलाए जा रहे बुलडोज़र के पहियों के नीचे अक्सर बहुजनों और गरीबों की ही घर-गृहस्थी आती है।  हम अपेक्षा करते हैं कि सुप्रीम कोर्ट इस अति संवेदनशील विषय पर स्पष्ट दिशा निर्देश जारी कर भाजपा सरकारों के इस लोकतंत्र विरोधी अभियान से नागरिकों की रक्षा करेगा। देश बाबा साहब के संविधान से चलेगा, सत्ता के चाबुक से नहीं।

pc- parbhat khabar, india today, thestatesman.com