Rahul Gandhi: जान ले आप भी नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद राहुल गांधी को मिलेगी क्या क्या सुविधाएं, और क्यों अहम हैं ये पद

इंटरनेट डेस्क। लोकसभा में आज स्पीकर का चुनाव होगा और उधर विपक्ष डिप्टी स्पीकर की मांग कर रहा है। इसके साथ ही विपक्ष ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष का चुनाव कर दिया है। राहुल गांधी अब लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष होंगे। पिछले 10 सालों में विपक्ष के पास ये पद नहीं था। ऐसे में अब ये पद विपक्ष के पास आ गया है। बता दें की गांधी परिवार की और से राजीव गांधी, सोनिया गांधी नेता प्रतिपक्ष रह चुके है। अब राहुल गांधी लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी संभालेंगे।

मिलती हैं क्या क्या सुविधाएं 
बता दें की लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद कैबिनेट मंत्री के बराबर का दर्जा मिलता है। इसके साथ ही सचिवालय में ऑफिस मिलता है। उच्च स्तरीय सुरक्षा मिलती है और मासिक वेतन भत्तों में बढ़ोतरी हो जाती है। इतना ही नहीं राहुल गांधी नेता प्रति बनने के बाद लेखा समिति के प्रमुख होंगे। सरकार में आर्थिक फैसलों की समीक्षा कर सकेंगे और सरकारी खर्चो पर टिप्पणी कर सकेंगे।

पांच बार के सांसद हैं राहुल गांधी
मीडिया रिपोटर्स की माने तो राहुल  गांधी पांच बार के सांसद हैं और वर्तमान में लोकसभा में रायबरेली निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं, जो पहले उनकी मां सोनिया गांधी के पास थी। बता दें की इस बार वे दो निर्वाचन क्षेत्रों - केरल के वायनाड और उत्तर प्रदेश के रायबरेली से जीते है। लेकिन उन्होंने वायनाड से इस्तीफा दे दिया हैं, जहां से अब उनकी बहन प्रियंका गांधी चुनाव लड़ेंगी।

pc- jagran, sansad.in, ndtv.in