Railway rules: इन यात्रियों को ट्रेन में मिलते हैं बेडशीट, तकिया और कंबल, जान लें आप

इंटरनेट डेस्क। रेल की यात्रा के दौरान रेलवे की ओर से कई प्रकार की सुविधाएं दी जाती हैं। हालांकि जानकारी के अभाव में बहुत बड़ी संख्या में लोग इनका फायदा नहीं उठा पाते हैं। क्या आपको पता है कि रेल यात्रा के दौरान यात्रियों को बेडशीट, तकिया और कंबल भी मिलता है?

आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि किन यात्रियों को रेलवे की ओर से ये सुविधा दी जाती हैं। आपको बता दें कि एसी कोच में सफर करने के दौरान यात्रियों को बेडशीट, तकिया और कंबल भी दिया जाता है। वंदे भारत और तेजस जैसी कई ऐसी ट्रेनों में सीटें आरामदायक और सफर काफी मजेदार होता है। 

ट्रेन में सफर के दौरान किराए के आधार पर यात्रियों को कई प्रकार की सुविधाएं दी जाती हैं। इसके तहत बहुत से ट्रेनों में यात्रियों को रात में सोने के लिए बेडशीट, तकिया और कंबल उपलब्धि करवाया जाता है। रेलवे की ओर से ये सुविधा थर्ड एसी इकोनॉमी कोच के यात्रियों को दी जाती हैं। 

नवीनतम समाचार अपडेट के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें