राजस्थान से राज्यसभा सांसद बन सकती हैं Sonia Gandhi, ये कारण आया सामने


इंटरनेट डेस्क। अब राजस्थान की तीन सीटों के लिए राज्यसभा चुनाव होने वाला है। इसमें से दो भाजपा और एक पर कांग्रेस का कब्जा होने की पूरी संभावना है। इसके लिए दोनों ही पार्टियों की ओर से तैयारियां शुरू हो चुकी है। कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार के रूप में एक चौंकाने वाला नाम सामने आ सकता है।

वह नाम पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का हो सकता है। राजस्थान से अभी पूर्व पीएम मनमोहन सिंह राज्यसभा सांसद हैं। उनका कार्यकाल समाप्त होने वाला है। उनकी उम्र भी 92 साल हो चुकी है। खबरों की मानें तो मनमोहन सिंह ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर फिर से राज्यसभा सांसद नहीं बनाने की इच्छा पार्टी की जता चुके हैं।

अगर वह फिर से राजस्थान से राज्यसभा सीट के लिए उम्मीदवार नहीं बनते हैं सोनिया गांधी को प्रत्यार्शी बनाया जा सकता है।  सोनिया गांधी अभी उत्तर प्रदेश की रायबरेली से सांसद है। खबरों की मानें तो इस सीट से आगामी लोकसभा चुनाव में प्रियंका गांधी को उम्मीदवार बनाया जा सकता है। 

नवीनतम समाचार अपडेट के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें