Rajasthan: 18 लाख लोगों को नहीं मिलेगी अगले महीने से पेंशन! कारण जान आप खुद भी रह जाएंगे हैरान

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान सरकार प्रदेश के कई पात्र लोगों को पेंशन देती है। लेकिन अब खबरें हैं की इस पेंशन में रोड़ा अटकने वाला है। जानकारी के अनुसार राजस्थान के 18 लाख पेंशनधारकों को बड़ा झटका लगने वाला है। जानकारी के अनुसार राज्य के 18 लाख लोगों की पेंशन बंद होने की कगार पर है, जिसने हर किसी की चिंता बढ़ा दी है। हालांकि ऐसा होने का कारण बेहद चौंकाने वाला है। इतनी बड़ी तादाद में लोगों की पेंशन बंद होने का कारण सरकार नहीं बल्कि ये लोग खुद ही हैं।

जाने क्यों हो सकती हैं बंद
मीडिया रिपोटर्स की माने तो इन 18 लाख लोगों ने अब तक भौतिक सत्यापन नहीं करवाया है। लगातार पेंशन पाने के लिए पेंशनधारकों हर साल नवंबर के महीने में फिजिकल वेरिफिकेशन करवाना जरूरी होता है। हालांकि लोगों ने नवंबर में फिजिकल वेरिफिकेशन नहीं करवाया, इसके कारण इन लोगों की पेंशन अब अटक सकती है। 

राज्य सरकार ने बढ़ाई थी तारीख
खबरों की माने तो राज्य सरकार ने पेंशन भोगियों को राहत देते हुए, फिजिकल वेरिफिकेशन की तारीख 31 मार्च तक बढ़ा दी थी। इसके बावजूद करीब 18 लाख लोगों ने अभी तक भी फिजिकल वेरिफिकेशन नहीं करवाया है। जिस वजह से अब इन लोगों की पेंशन बंद होने की कगार पर है। पेंशन को लेकर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने कहा कि सरकार की यही कोशिश है कि हर पात्र व्यक्ति को पेंशन मिले और कोई भी पात्र व्यक्ति पेंशन से वंचित न रह जाए। हालांकि अगर तय समय पर कोई फिजिकल वेरिफिकेशन नहीं करवाता है तो उनकी पेंशन रोक दी जाएगी।

pc- news18,ndtv raj,moneycontrol.com