Rajasthan: वसुंधरा के फर्जी लेटर को लेकर एमपी से 3 कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार, कांग्रेस और भाजपा हुई आमने सामने
- byShiv
- 22 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नाम से वायरल हुए फर्जी पत्र का मामला अब गर्मा गया है। फर्जी लेटर केस में मध्यप्रदेश कांग्रेस आईटी सेल के तीन कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी को लेकर इस मामले में कांग्रेस नेता हरीश चौधरी ने ऐतराज जताया है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो कांग्रेस नेता हरीश चौधरी ने कहा कि अवैध रूप से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर 24 घंटे से अधिक समय तक पुलिस हिरासत में रखना न केवल निंदनीय है, बल्कि कानून और लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ भी है।
कोर्ट जाएंगे
मीडिया रिपोेटर्स की माने तो इस मामले में कांग्रेस विधायक हरीश चौधरी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि लोकतंत्र में असहमति की आवाज़ को दबाने का यह तरीका बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है। हमारे कार्यकर्ताओं के साथ किया गया, यह व्यवहार स्पष्ट रूप से सत्ता के दुरुपयोग को दर्शाता है। कांग्रेस नेता ने साफ किया कि इस मामले को लेकर हमारा संगठन पूरी मजबूती के साथ खड़ा है। अगर जल्द न्याय नहीं मिला तो हम कोर्ट में जाएंगे।
होगी कार्रवाईः भाजपा
उधर वसुंधरा के नाम से वायरल फर्जी लेटर पर भाजपा ने भी अपना सख्त रुख दिखाया है। मंगलवार को जयपुर में प्रदेश प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल ने साफ किया कि प्रशासनिक अमला इस मामले की जांच कर रहा है। जिसने भी यह साजिश रची है, उसकी पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
pc- theprint.in






