Rajasthan: 5वीं और 8वीं बोर्ड की परीक्षाएं इस तारीख से होगी शुरू

इंटरनेट डेस्क। आपके बच्चे भी अगर 5वीं और 8वीं कक्षा में पढ़ते हैं तो उनकी परीक्षांए नजदीक आ चुकी है। राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने पहले ही कक्षा 5वीं और कक्षा 8वीं की बोर्ड परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया था। बोर्ड की ओर से जारी आधिकारिक सूचना के मुताबिक, कक्षा 8वीं की बोर्ड परीक्षा 19 फरवरी 2026 से और कक्षा 5वीं की बोर्ड परीक्षा 20 फरवरी 2026 से शुरू होंगी।

कक्षा 5वीं का पहला पेपर अंग्रेजी विषय का होगा जबकि कक्षा 8वीं का पहला पेपर भी अंग्रेजी विषय का ही होगा। दोनों कक्षाओं की परीक्षा एक ही शिफ्ट में और एक ही समय पर आयोजित होंगी। 

पेपर का समय दोपहर 1.30 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक होगा। परीक्षा टाइम टेबल बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर भी डाउनलोड कर सकते हैं।

pc- danik bhaskar