Rajasthan: कोटा में दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर 8 लोगों की मौत, सीएम भजनलाल ने जताया दुख

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के कोटा में आज दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर बस हादसा हो गया। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, हादसे पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दुख जताते हुए कहा कि मिनी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से हुई जनहानि का समाचार अत्यंत दुखद है, संबंधित अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार और प्रभावितों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के दिशा-निर्देश दिए हैं, ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो बस सवार सभी लोगा खाटू श्याम जी जा रहे थे, तभी कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भोपाल से खाटूश्यामजी जा रही मिनी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई और इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई साथ ही कई घायल भी है।  

बताया जा रहा हैं कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर इटावा में कराड़िया के पास सवारियों से भरी एक बस हादसे का शिकार हो गई। जानकारी के अनुसार, बस अनियंत्रित होकर एक्सप्रेस-वे से उछलकर नीचे गिर गई। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, 15 घायल हो गए। घायलों को एमबीएस और न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

pc- firstindianews.com