Rajasthan: दौसा में कार और ट्रेलर में भीषण टक्कर, शादी से लौट रहे 6 दोस्तों की मौत

इंटरनेट डेस्क। दौसा के सिकंदरा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-21 पर कैलाई के पास मंगलवार रात को एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में 6 युवकों की मौत हो गई। मीडिया रिपोटर्स की माने तो यह एक्सीडेंट स्विफ्ट डिजायर कार और ट्रेलर के बीच हुआ। इस भीषण टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, दुर्घटना में 6 युवक घायल हो गए, जिनमें से 4 को इलाज के लिए सिकंदरा अस्पताल पहुंचाया गया, वहां चिकित्सकों ने लोकेश पुत्र गोवर्धन योगी, दिलखुश पुत्र बनवारी योगी और मनीष पुत्र हरिमोहन योगी और अंकित पुत्र लालाराम बैरवा सभी निवासी कालाखोह को मृत घोषित कर दिया।  

मीडिया रिपोटर्स की माने तो दो गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद दौसा जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां जांच के बाद पुत्र रामसिंह योगी निवासी कालाखोह को मृत घोषित कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल नवीन पुत्र महेश योगी को जयपुर रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी भी मृत्यु हो गई। 
शादी समारोह से वापस जा रहे थे 

मीडिया रिपोटर्स की माने तो यह सभी दोस्त दौसा में आभानेरी के रानी का बास में एक शादी समारोह में शामलि होने आए थे। शादी में शामिल होने के बाद देर रात वापस घर कालाखोह जा रहे थे। नेशनल हाईवे-21 पर इनकी कार ट्रेलर से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था की कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार 6 दोस्तों की मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया।

pc- ndtv