Rajasthan: 4 जुलाई को मिलेगी बड़ी सौगात, पीएम करेंगे रिफाइनरी का उद्घाटन, जयपुर मेट्रो फेज-2 का होगा शिलान्यास!
- byShiv
- 25 Jun, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान को 4 जुलाई को एक नहीं 2 सौगात एक साथ मिलने के संकेत मिल रहे है। चर्चा हैं की प्रधानमंत्री मोदी 4 जुलाई को बालोतरा में बनी पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही जयपुर मेट्रो फेज-2 का शिलान्यास भी करेंगे। बता दें कि पहले बालोतरा में बनी पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन 21 अप्रैल को होना था वहीं अब 4 जुलाई की डेट फाइनल हो चुकी है। 21 अप्रैल को उद्घाटन से एक दिन पहले ही रिफाइनरी में आग की घटना के बाद यह आगे के लिए टाल दिया गया था।
4 जुलाई को होगा उद्घाटन
मीडिया रिपोटर्स की माने तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 जुलाई को राजस्थान यात्रा पर आएंगे। इसी दौरान रिफाइनरी का उद्घाटन कार्यक्रम किया जाएगा। वहीं यह भी कहा जा रहा है कि पीएम जयपुर मेट्रो फेज-2 का भी शिलान्यास कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगामी 4 जुलाई को प्रस्तावित राजस्थान यात्रा को लेकर बैठक ली है।
जयपुर मेट्रो फेज-2 का भी होगा शिलान्यास
बताया जा रहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी रिफाइनरी के उद्घाटन के साथ-साथ जयपुर मेट्रो के दूसरे फेज का शिलान्यास भी करेंगे। जयपुर को 13 हजार करोड़ का मेट्रो प्रोजेक्ट मिलेगा। इसके साथ यह भी कहा जा रहा है कि पीएम मोदी की मौजूदगी में ही यमुना जल समझौता को लेकर राजस्थान और हरियाणा के बीच एमओयू साइन किया जाएगा।
pc- DD news






