Rajasthan: अब मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के इस कदम से हैरान हैं सभी


इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में नए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने एक बड़े कदम से सभी को चौंका दिया है। भजनलाल शर्मा ने अब पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के भरोसेमंद रहे अफसरों को ही प्राइम पोस्टिंग देकर सुर्खियां हासिल की है। भाजपा सरकार ने हाल ही में 40 आईएएस अफसरों के तबादले किए है।

विशेष बात ये रही है कि सीएम भजनलाल ने गहलोत के भरोसेमंद रहे अफसरों पर विश्वास जताया है। गहलोत के भरोसेमंद रहे अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त अखिल अरोड़ा के पास भजनलाल सरकार ने वित्त विभाग को रखा है। इससे पहले संभावना जताई जा रही थी कि उन्हें इस पद से हटाया जा सकता है।

वहीं उन्होंने गृह विभाग के मुखिया की जिम्मेदारी आनंद कुमार के पास ही रखी है। सीएम भजनलाल के इस कदम की राजनीतिक गलियारों में चर्चा हो रही है। वहीं भजनलाल ने अशोक गहलोत के प्रमुख सचिव रहे कुलदीप रांका को सामाजिक न्याय और अधिकारिता में अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद की बड़ी जिम्मेदारी दी है। वहीं कई अन्य अधिकारियों पर भी उन्होंने विश्वास जताया है। आमतौर पर देखा जाता है सरकार बदलने के साथ ही प्रमुख पदों पर कार्यरत अधिकारियों के भी तलाबले हो जाते हैं। 

नवीनतम समाचार अपडेट के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें