Rajasthan: अभिनेता अक्षय कुमार ने की सीएम भजनलाल शर्मा से मुलाकात, सीएम आवास पर हुई दोनों के बीच...
- byShiv
- 28 Nov, 2025
इंटरनेट डेस्क। अभिनेता अक्षय कुमार ने गुरुवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात की। खबरो की माने तो मुख्यमंत्री आवास पर हुई इस मुलाकात को एक शिष्टाचार भेंट बताया जा रहा है। वहीं अक्षय ने राज्य सरकार की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राजस्थान तेजी से नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुआ है। अक्षय ने जयपुर के बुनियादी ढांचे की भी सराहना की।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो अक्षय ने अपनी पिछली फिल्म की शूटिंग का एक किस्सा साझा करते हुए चोमू पैलेस की एक घटना को याद किया। उन्होंने एएनआई को बताया, मैं पहली बार यहां नहीं आया हूं। मैंने अपने करियर में राजस्थान में लगभग दस फिल्में शूट की हैं। इस स्टार ने आगे कहा कि राजस्थान का गर्मजोशी भरा और स्वागत करने वाला माहौल अनोखा है। अगर किसी को मेहमाननवाज़ी सीखनी है, तो उसे यहीं से सीखना चाहिए।
अक्षय कुमार ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री को एक छोटी सी कहानी सुना रहा था। एक बार, चोमू पैलेस में शूटिंग के दौरान, मैं सुबह 4.30 बजे व्यायाम करने गया, जैसा कि मैं आमतौर पर करता हूं। काफी ठंड थी। एक चौकीदार ने मुझे देखा, अपना कंबल उतारा और कहा, कृपया इसे ले लीजिए, आप हमारे मेहमान हैं। यहां का आतिथ्य वाकई अद्भुत है।
pc- amar ujala





