Rajasthan: नगर निकाय चुनावी तैयारियों के बीच भाजपा आज जारी करेगी घोषणा पत्र, सीएम शर्मा सहित कई नेता रहेंगे मौजूद
- byShiv
- 02 Sep, 2026
इंटरनेट डेस्क। प्रदेश में नगर निकाय चुनाव होने जा रहे हैं, दो चरणों में होने वाले इन चुनावों के लिए पार्टियां प्रत्याशियों की घोषणा में लगी है। इस बीच भाजपा आज अपना घोषणा पत्र जारी करने जा रही है। घोषणा पत्र प्रदेश भाजपा मुख्यालय में जारी किया जाएगा, इस मौके पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़, घनश्याम तिवाड़ी सहित पार्टी के कई प्रमुख नेता मौजूद रहेंगे।
घोषणा पत्र होगा जारी
मीडिया रिपोटर्स की माने तो बीजेपी की ओर से प्रदेश स्तर पर घोषणा पत्र जारी किए जाने के बाद इसे स्थानीय निकायों तक भी पहुंचाया जाएगा। यानी प्रदेश में घोषणा पत्र जारी होने के बाद अलग-अलग स्थानीय निकायों में भी बीजेपी के घोषणा पत्र को जारी किया जाएगा।
प्रदेश स्तर पर घोषणा पत्र जारी करने की तैयारी
बीजेपी का यह घोषणा पत्र काफी अहम माना जा रहा है, पार्टी प्रदेश मुख्यालय से इसे जारी करेगी और इसके बाद स्थानीय स्तर पर भी इसे लोगों तक पहुंचाने की तैयारी रहेगी। घोषणा पत्र जारी होने के बाद स्थानीय निकायों में बीजेपी के चुनावी वादों और एजेंडे को सामने रखने का रास्ता साफ होगा। इससे स्थानीय स्तर पर चुनाव प्रचार के दौरान पार्टी के मुद्दों को आगे बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।
pc- danik bhaskar






