Rajasthan: अमित शाह कल जयपुर में, तीन महीने में दूसरी बार कर रहे दौरा, इस खास कार्य के लिए आ रहे गुलाबी नगरी
- byShiv
- 09 Jan, 2026
इंटरनेट डेस्क। देश के गृहमंत्री अमित शाह तीन महीने के भीतर दूसरी बार राजस्थान का दौरा करने जा रहे है। खबरों के अनुसार शाह 10 जनवरी को जयपुर पहुंचेंगे, जहां वे राजस्थान पुलिस अकादमी में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में हाल ही में चयनित 10 हजार पुलिस कॉन्स्टेबलों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन और राज्य सरकार ने तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं।

शाह को दौरा होगा खास
मीडिया रिपोटर्स की माने तो अमित शाह का यह दौरा राज्य सरकार और संगठन दोनों ही दृष्टि से अहम माना जा रहा है। जयपुर कार्यक्रम के साथ-साथ शाह के जोधपुर आने की भी संभावना है। जानकारी के अनुसार, वे 9 जनवरी को जोधपुर में आयोजित माहेश्वरी महाधिवेशन और ग्लोबल एक्सपो में शामिल हो सकते हैं। हालांकि, इस संबंध में अभी तक उनका आधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है।

सौपेंगे नियुक्ति पत्र
जानकारी के अनुसार राजस्थान पुलिस अकादमी में होने वाले राज्य स्तरीय समारोह में अमित शाह प्रतीकात्मक रूप से चयन प्रक्रिया में टॉप करने वाले कॉन्स्टेबलों को अपने हाथों से नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। वहीं, शेष चयनित अभ्यर्थियों को एक साथ नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, गृह राज्यमंत्री जवाहर बेढ़म, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ सहित कई मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे।
pc- dd news, english.punjabkesari.com, ndtv






