Rajasthan: महंगाई की एक और मार, पेट्रोल,गैस के बाद अब दूध भी हुआ महंगा, आज से मिलेगा इस भाव में
- byShiv
- 21 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में लोगों को आज शाम से महंगाई का एक और झटका झेलना पड़ेगा। जी हां एलपीजी गैस सिलेंडर, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा होने के बाद अब लोगों को एक और बड़ा झटका लगा है। अब दूध भी महंगा हो गया है। अमूल और मदर डेयरी के बाद राजस्थान में सरस डेयरी ने भी 2 रुपए प्रति लीटर दूध का दाम बढ़ाकर आमजन को झटका दिया है।
खबरों के अनुसार, जयपुर जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड (जयपुर डेयरी) ने दूध के सभी वेरिएंट्स के उपभोक्ता विक्रय मूल्य में 2 रुपए प्रति लीटर का इजाफा कर दिया है। जयपुर डेयरी की नई दरें आज शाम से लागू कर दी जाएगी। दूध के साथ-साथ डेयरी से जुड़े अन्य सह-उत्पादों जैसे लस्सी, पनीर, दही और छाछ की कीमतों में इजाफा किया गया
अब इतने में मिलेगा दूध
जयपुर डेयरी के अनुसार आज शाम से लोगों को सरस ताजा दूध (टोंड) आधा लीटर 28 रुपए, एक लीटर 56 रुपए, सरस स्मार्ट दूध (डीटीएम) आधा लीटर 24 रुपए, एक लीटर 48 रुपए, सरस गोल्ड दूध आधा लीटर 35 रुपए, एक लीटर 70 रुपए और सरस स्टेन्डर्ड दूध (शक्ति) आधा लीटर 31 रुपए तथा एक लीटर 62 रुपए में मिलेगा।
pc- etv bharat






