Rajasthan: कांग्रेस नेता रामेश्वर डूडी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे अशोक गहलोत और डोटासरा
- byShiv
- 04 Oct, 2025

इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस नेता रामेश्वर डूडी का आज सुबह निधन हो गया, इस मौके पर प्रदेश के सभी बड़े नेताओं ने शोक प्रकट किया है। इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राजस्थान कांग्रेस के चीफ गोविंद सिंह डोटासरा और पूर्व मंत्री बीडी कल्ला समेत कई कांग्रेस नेता श्रद्धांजलि देने पहुंचे हैं।
इसके अलावा खाद्य आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा भी पहुंचे हैं। बता दें कि राजस्थान कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व विधानसभा नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी का निधन हो गया वो ब्रेन स्ट्रोक के बाद पिछले दो साल से कोमा में थे।
नोखा के बिरमसर गांव में जन्मे डूडी का राजनीतिक सफर पंचायत से शुरू हुआ, फिर कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में शुमार हो गए थे। साल 2023 के विधानसभा चुनाव में रामेश्वर डूडी की पत्नी सुशीला डूडी चुनाव जीतीं और वर्तमान में नोखा विधायक है, डूडी के निधन की खबर के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।
pc- ndtv raj