Rajasthan: रविंद्र सिंह भाटी के समर्थन में उतरे अशोक गहलोत और टीकाराम जूली, सरकार को लिया निशाने पर
- byShiv
- 20 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत और नेता प्रतपिक्ष टीकाराम जूली ने रविंद्र सिंह भाटी के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट किया हैं और उनका समर्थन किया है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो दोनों नेताओं ने भजनलाल सरकार पर सवाल उठाया, अशोक गहलोत ने लिखा, बाड़मेर में गिरल लिग्नाइट माइंस के मजदूरों का 38 दिन से धरना प्रदर्शन जारी है, शिव विधायक रविन्द्र सिंह भाटी भी 15 दिन से इन मजदूरों के साथ बैठे हैं, लेकिन न तो सरकार ने कोई वार्ता की और न ही प्रशासन ने ध्यान दिय। इस उदासीनता के कारण वे मजदूरों के साथ कलेक्ट्रेट कूच करने एवं अपने ऊपर पेट्रोल उड़ेलने तक को मजबूर हुए।
आगे क्या लिखा
मीडिया रिपोटर्स की माने तो उन्होंने आगे लिखा, भाजपा के शासन में एक विधायक को अपनी मांगों पर ध्यानाकर्षण के लिए ऐसा कदम उठाना पड़ रहा है तो आम आदमी की स्थिति की कल्पना की जा सकती है। राज्य सरकार को अविलंब इनकी मांगों पर ध्यान देकर सकारात्मक हल निकालना चाहिए।
वहीं नेता प्रतपिक्ष टीकाराम जूली ने लखिा, बाड़मेर की गिरल लिग्नाइट माइंस के मजदूरों के हक की लड़ाई में पिछले 15 दिनों से धरने पर बैठे शिव विधायक रविन्द्र सिंह भाटी को भाजपा सरकार की घोर लापरवाही और संवेदनहीनता के कारण कलेक्ट्रेट कूच करना पड़ा, और वहां अपने ऊपर पेट्रोल डालने जैसे कठोर कदम के लिए मजबूर होना पड़ा, यह लोकतंत्र पर कलंक है।
pc- patrika, timesnowhindi





