Rajasthan: खरगे के सपोर्ट में उतरे अशोक गहलोत, भाजपा के नेताओं को कही ये बात

इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला जोर पकड़ रहा है। जहां इसको लेकर बीजेपी और एनडीए के नेता कांग्रेस पर हमलावर हैं, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस नेता अपने अध्यक्ष के बयान का बचाव करते नजर आ रहा है।

इस बीच कांग्रेस कद्दावर नेता और पूर्व सीएम अशोक गहलोत का भी बयान सामने आया है। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष का बचाव किया है। अशोक गहलोत ने एक्स पर लिखा, मल्लिकार्जुन खरगे का उद्देश्य किसी के व्यक्तिगत अपमान का नहीं रहा है। वे भारत के सबसे अनुभवी राजनेताओं में से एक हैं और प्रधानमंत्री पद की गरिमा को समझते हैं। उनकी मंशा इस गरिमा के खिलाफ कभी हो ही नहीं सकती। नानी याद दिला देना, बाप की जागीर समझना, जैसे रिश्तों से जुड़े मुहावरे और लोकोक्तियां भारत की आम बोलचाल का हिस्सा हैं जो सदियों से चली आ रही हैं। 

पूर्व सीएम ने उदाहरण देते हुए कहा, जैसे 2025 में संसद में बोलते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने साला शब्द बोल दिया था, इनका अर्थ व्यक्तिगत न होकर भावनात्मक और अलंकारिक होता है, मल्लिलकार्जुन खरगे ने जो कहा वह भी इसी तरह की आम बोलचाल की शैली है इसलिए इस विषय पर भाजपा को हंगामा करने का अधिकार नहीं है।

pc- thehansindia.com