Rajasthan: अशोक गहलोत ने भजनलाल से कर दी अब ये बड़ी मांग, नहीं कर सकते मुख्यमंत्री भी इसके लिए इंकार...

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का एक ट्वीट अभी चर्चाओं में हैं। इस ट्वीट के जरिए गहलोत ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का जिक्र करते हुए इशारों-इशारों में भजनलाल सरकार बड़ी बात कह दी है। कांग्रेस नेता ने एक्स पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनकी तस्वीर वाले थैले पेड़ों पर टंगे हुए नजर आ रहे हैं। ये थैले कांग्रेस सरकार के दौरान राशन किट के जरिए बांटे गए थे।

गहलोत ने किया ट्वीट
जब यह तस्वीर सामने आई तो लोग सोशल मीडिया पर एक पेड़ गहलोत के नाम लिखकर वायरल करने लगे। उसके बाद गहलोत ने भी लिखा ये पेड़ गहलोत के नाम नहीं राजस्थान की जनता के नाम होना चाहिए। जनता को जनता के टैक्स से पैसे से सामाजिक सुरक्षा देना सरकार का कर्तव्य है जिसको पूरा करने का प्रयास मैंने मुख्यमंत्री के रूप में किया।

गहलोत ने भजनलाल सरकार से की मांग
इस फोटो को शेयर करते हुए पूर्व सीएम ने कैप्शन में लिखा, ये पेड़ गहलोत के नाम नहीं, राजस्थान की जनता के नाम होना चाहिए। जनता को जनता के टैक्स से पैसे से सामाजिक सुरक्षा देना सरकार का कर्तव्य है, जिसको पूरा करने का प्रयास मैंने मुख्यमंत्री के रूप में किया। मैं आशा करता हूं कि पौधारोपण के कार्यक्रम के साथ-साथ वर्तमान भाजपा सरकार अन्नपूर्णा राशन किट जैसी स्कीम लाकर इस महंगाई में गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवारों को राहत देगी।

pc-ndtv raj