Rajasthan: अशोक गहलोत ने अब मोदी सरकार के लिए बोल दी है ये बड़ी बात

जयपुर। देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के स्मारक और दाह संस्कार के स्थान को लेकर पैदा हुए विवाद पर एक बार फिर से राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। अशोक गहलोत ने इस संबध एक बार फिर से केन्द्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है। 

खबरों के अनुसार, अशोक गहलोत ने इस संबंध में  बोल दिया कि अगर एनडीए सरकार खुद आगे बढक़र डॉ. मनमोहन सिंह के स्मारक और दाह संस्कार का स्थान तय कर देती तो कोई विवाद पैदा ही नहीं होता। अशोक गहलोत ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े और राहुल गांधी द्वारा मुद्दा उठाने के बाद उन्होंने कहा कि हम उनका स्मारक बनवाएंगे। अशोक गहलोत ने कहा कि नाकाम सरकार ध्यान भटकाने के लिए ऐसे ही काम करती है। 

आपको बता दें कि आज अशोक गहलोत ने राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के लिए आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल होकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

PC: etvbharat