Rajasthan: प्रहलाद गुंजल के कांग्रेस में शामिल होते ही अशोक गहलोत ने बोल दी ये बड़ी बात
- byShiv sharma
- 21 Mar, 2024
इंटरनेट डेस्क। लोकसभा चुनाव से पहले पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल ने आज भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका दिया है। प्रहलाद गुंजल ने आज भाजपा छोडक़र कांग्रेस का दामन थाम लिया है। अब कांग्रेस इस नेता को कोटा लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार बना सकती है।
भारतीय जनता पार्टी पूर्व विधायक और कद्दावर नेता प्रहलाद गुंजल ने आज राजधानी जयपुर में दोपहर करीब डेढ़ बजे पीसीसी में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता हासिल की है। प्रहलाद गुंजल के कांग्रेस में शामिल होने पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बड़ी बात ही है।
अशोक गहलोत ने इस संबंध में ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट किया कि आज भाजपा त्यागकर कांग्रेस में सम्मिलित हुए कोटा उत्तर से पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल एंव कांग्रेस में वापसी करने वाले फतेह खान, सुनील परिहार एवं नरेश मीणा का पार्टी परिवार में स्वागत किया। कांग्रेस के लोकतांत्रिक मूल्यों को चुनने वाले ऐसे नेता न्याय की लड़ाई को और मजबूत बनाएंगे।
PC:tribuneindia