Rajasthan: अशोक गहलोत का बड़ा बयान, भाजपा को रिफाइनरी की एबीसीडी का भी मालूम नहीं, सीएम दे रहे भ्रामक भाषण
- byShiv
- 23 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सीएम भजनलाल द्वारा रिफाइनरी को लेकर दिए बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो गहलोत ने इस संबंध में बुधवार को एक्स के माध्यम से कहा कि रिफाइनरी के कार्य में भाजपा के कारण हुई अनावश्यक देरी एवं अब जल्दबाजी में उद्घाटन के प्रयास में हुई दुर्घटना से ध्यान भटकाने तथा अपनी असफलता छिपाने के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भ्रामक भाषण दे रहे हैं।

क्या बोले पूर्व सीएम
मीडिया रिपोटर्स की माने तो आज घटना के दो दिन बाद भी आधिकारिक तौर पर यह जानकारी नहीं दी गई है कि दुर्घटना क्यों हुई? मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का यह बयान कि रिफाइनरी में राजस्थान सरकार की 26 प्रतिशत भागीदारी मोदी ने करवाई, पूर्णतः असत्य है। उन्हें शायद जानकारी ही नहीं है कि रिफाइनरी में राज्य सरकार की 26 प्रतिशत भागीदारी 2013 में हुए शिलान्यास के समय से ही है।

रिफाइनरी की एबीसीडी भी पता नहीं
खबरों की माने तो उन्होंने कहा कि पचपदरा में रिफाइनरी के लिए भारत सरकार एवं एचपीसीएल ने तब यह शर्त रखी थी कि राज्य सरकार 26 प्रतिशत हिस्सेदारी ले, तभी यहाँ रिफाइनरी बनाई जा सकती है। सामान्यतः रिफाइनरी में राज्य सरकार की हिस्सेदारी नहीं होती है, क्योंकि रिफाइनरी कई बार घाटे में चलती है। ऑयल कंपनियों के पास कई रिफाइनरियां होती हैं, जहाँ कहीं लाभ तो कहीं हानि होती है जिससे उनकी भरपाई हो जाती है। राज्य की हिस्सेदारी होने पर घाटे का नुकसान राज्य को भी उठाना होगा, परन्तु इस शर्त के कारण राजस्थान को हिस्सेदारी लेनी पड़ी। गहलोत ने कहा के मैंने पहले भी कहा था कि भाजपा की ओर से ऐसे बयान आ रहे हैं जिससे पता चलता है कि इन्हें रिफाइनरी की एबीसीडी भी मालूम नहीं है।
pc-live hindustan,deccanherald.com, etv bharat






